फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चताड़ा में चार घर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र की चताड़ा पंचायत के तनोली में शनिवार देर शाम भीषण अग्निकांड में चार रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। भीषण आगजनी की लपटों को देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों को आग की ऊंची उठती लपटों पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से साथ लगते रिहायशी घरों के लिए भी खतरा बढ़ गया था। लेेकिन, दमकल विभाग के कर्मियों ने सूझबूझ से अन्य रिहायशी मकानों तक आग पहुंचने से पहले ही इस पर काबू पा लिया। अन्यथा तबाही का मंजर और भी भयानक हो सकता था। आग लगने के कारणों का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम तेज हवाएं चलने के कारण विद्युत तारों में शार्ट सर्किट होने के चलते नानक चंद निवासी तनोली ऊना का मकान आग की चपेट में आ गया। इससे साथ लगते रविंद्र कुमार, परमजीत एवं तारां देवी के घर भी आग की चपेट में आग गए। आगजनी में 20 हजार रुपये की नकदी, आभूषण, टीवी, फ्रिज सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कितनी भयंकर थी कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल कर्मियों को तीन गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, अग्निशमन अधिकारी सरवण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू लिया। उन्होंने बताया कि आगजनी में लगभग 12 से 15 लाख रुपये के नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें