फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कार्यालय के बाहर सीटू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सीटू से संबंध हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों मजदूरों ने स्थानीय श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कामगारों ने अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीटू के जिला सचिव कामरेड गुरनाम सिंह ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रम कार्यालय भ्रष्टाचार में पूरी तरह से संलिप्त है। बड़े स्तर पर धांधलियां हो रही हैं। कार्यालय में पक्षपाती तरीके से कार्य हो रहा है। उन्होंने कार्यालय की धीमी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने से लाभार्थी निर्माण मजदूर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों पर मनमानी तथा अड़ियल रवैये के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में मजदूरों की कार्यशैली को सुनिश्चित करने के लिए कई बार श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन से लिखित रूप में कहा भी गया, लेकिन इस बारे कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इसके चलते मजबूरन उन्हें रोष पूर्ण धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा। कहा कि अगर विभाग ने मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र ही कोई हल नहीं निकाला तो सीटू अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेगी। धरने में सीटू के उप-प्रधान विजय शर्मा, मजदूर यूनियन के प्रधान शशि कौंडल, वासुदेव, जुगल, सतपाल शर्मा, दलजीत, कुशल कुमार, तिलक राज, ओमप्रकाश दत्ता, सीटू से जुड़े कार्यकर्ता और सैकड़ों कामगार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें