फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजा हरे-कृष्णा का उद्घोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के समीपवर्ती गांव छतरपुर में बाबा मंगलदास समाधि स्थल पर ग्रामीणों, महिला मंडल एवं युवाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं श्रीमद् भगवत कथा के समापन अवसर पर सोमवार को वृंदावन से पहुंचे संत एवं कथा वाचक त्रिदंडी स्वामी 1008 विष्णु प्रसाद महाराज की अगुवाई में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के लिए छतरपुर में श्रद्धालुओं का पहुंचना सुबह को ही शुरू हो चुका था। रथ में जैसे ही भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान वलभद्र एवं सुभद्रा को विराजमान किया गया। वैसे ही श्रद्धालुओं ने हरे कृष्णा-हरे कृष्णा के उद्घोषों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को बडे़ श्रद्धा भाव से खींच रहे थे। रथ यात्रा छतरपुर से शुरू होकर संतोषगढ़ नगर के पुराना बस अड्डा चौक, मेन बाजार, सनोली चौक, अजोली, मैहतपुर, रायपुर, बसदेहड़ा से गुजरते हुए वापिस छतरपुर पहुंची। जहां पर भगवान की आरती एवं धार्मिक कार्यक्रम के साथ रथ-यात्रा का विधिवत समापन हुआ। रथयात्रा में गांव के प्रधान अनिल कुमार, उपप्रधान मोहिंद्र मोहन, महिला मंडल की प्रधान सुनीता कुमारी, नीरज कुमार, सुकेश शर्मा, संदीप कुमार, संजीव कुमार, यशपाल, महिंद्र मोहन, रीटा शर्मा, कमल किशोर, चांदरानी, नीलम शर्मा, रेखा, रानी गर्ग, राम स्वरूप गर्ग, वेदप्रकाश, राजेश कुमार, नरिंद्र कुमार, रक्षादेवी, रामप्यारी, शुभलता, अशोक कुमार, संतोष कुमारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें