फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटोली कॉलेज में विजिलेंस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। भर्ती एवं प्रमोशन मामले में धांधली की कथित शिकायतें मिलने के बाद विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने श्री विष्णु सनातन धर्म कॉलेज भटोली में दबिश दी है। कॉलेज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस जांच की पुष्टि विजिलेंस के डीएसपी विजय सकलानी ने की है। जांच शुरू होने से कॉलेज में हड़कंप की स्थिति है। विजिलेंस के जांच अधिकारी मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। भटोली कॉलेज में प्रदेश विवि शिमला ने नवंबर महीने में जांच करर्वाई थी। विवि की छह सदस्यीय समिति ने 9 और 10 नवंबर को कॉलेज प्रशासन से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेने के साथ ही रिपोर्ट तैयार कर विवि के उप कुलपति को सौंप दी थी। इस पर अभी निर्णय होना बाकी है। विजिलेंस की ओर से भटोली कॉलेज में जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी शेर सिंह का कहना है कि ऊना जिले के सुनेहरा निवासी अरुण कुमार ने विजिलेंस मुख्यालय को शिकायत पत्र भेजा है। इसमें कॉलेज पर भर्ती एवं प्रमोशन मामले में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिमला से मिले आदेशों के आधार पर ही कॉलेज में जांच शुरू की गई है। जांच कार्य को शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर ही शिमला भेज दी जाएगी।
-विजय सकलानी, डीएसपी, विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें