फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब-अंदौरा मार्ग में जमीन का अड़ंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब से गगरेट वाया अंदौरा प्रस्तावित मार्ग कई वर्षों से लटका हुआ है। अंदौरा की ओर से जुड़ने वाली सड़क पर पुल का निर्माण भी करवाया गया है। इसे पूरा हुए करीब दो वर्ष बीत गए। लेकिन गगरेट क्षेत्र की ओर से आने वाली सड़क का काम रुका होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की जमीन सड़क में आ रही है, उन्हाेंने अपनी जमीन देने से इंकार कर दिया है। इस कारण गगरेट की ओर से आने वाली सड़क का निर्माण कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों में नरेंद्र सिंह राणा, बृजेश चंद, रोशन लाल, हरमेश चंद, गोपाल सिंह और सर्वजीत सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र वासियों की मांग पर इस मार्ग के निर्माण की घोषणा हुई थी। इस पर अंब अंदौरा की ओर से काम भी करवाया गया। राम मंदिर से कुछ दूरी पर पुल का निर्माण भी करवाया गया। इससे अंब से लेकर स्वां तक का काम लगभग हो चुका है। लेकिन गगरेट की ओर से आने वाली सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बनने के बाद अंब से गगरेट की दूरी करीब 10 किलोमीटर कम हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आरके शर्मा ने बताया कि जिन लोगों की जमीन सड़क में आ रही है, उनकी रजामंदी न होने के कारण सड़क का काम रुका हुआ है। यदि लोग जमीन देने को तैयार होते हैं तो सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट के विधायक राकेश कालिया का कहना है कि वे जल्द ही विभाग के अधिकारियों से बात कर इस मसले को हल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें