फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकार ली लोन की किस्तें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब इलाके में लोन दिलाने के बाद लोगों से किस्त की रकम एकत्रित कर एक व्यक्ति ने डकार ली। लोगों को इस बात का पता तब चला जब उनके पास लोन राशि की अदायगी न होने पर नोटिस पहुंचा। नोटिस मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सरकारी योजना के तहत लोगों को भैंस खरीदने के लिए 50-50 हजार रुपये का लोन मिला था। एक व्यक्ति पर लोगों की लोन की किश्तें डकारने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गोपाल चंद निवासी ईसपुर, पंडोगा ने अंब और आस पास के करीब छह लोगों को भैंस खरीदने के लिए विभाग से लोन दिलवाया। उसके बाद गोपाल चंद हर महीने उन लोगों से किश्त की रकम वसूलता रहा। लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हाेंने पूरी रकम का भुगतान कर दिया था। गुरबख्श सिंह, मेहर सिंह, परमजीत सिंह, गुरपाल सिंह, संत राम और विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ रोज पहले जब लोन अदा न होने के नोटिस आए तो वे नोटिस देखकर परेशान हो गए। पहले तो उन्हाेंने गोपाल चंद से संपर्क करने की कोशिश की। गोपाल ने दो टूक कह दिया कि उनकी सारी किश्तें जमा करवा दी गई हैं। पूरी छानबीन में लोगों को पता चला कि किश्तें जमा ही नहीं हुई हैं। सभी लोगों ने न्यायालय के माध्यम से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की गुहार लगाई। इस पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने अंब थाना को आदेश दिए कि गोपाल चंद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा किया जाए। न्यायालय के आदेशों पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कथित आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
-ओम प्रकाश, थाना प्रभारी अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें