फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के पति ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ऊना के वार्ड सात की महिला पार्षद के पति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पार्षद का पति कई दिन से तनाव की स्थिति में चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड सात के पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद सुरेंद्र कौर के पति हरिओम ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें शीघ्र क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका काफी देर तक उपचार किया। लेकिन पूरे शरीर में जहर फैलने से उनकी मृत्यु हो गई। एएसपी वीएस ठाकुर ने कहा कि मृतक के परिजनों ने पूछताछ में हरिओम के कुछ दिनों से तनाव में होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें