फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। चिंतपूर्णी के डूहल मंगवाला में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि हादसे में चालक समेत महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल पहुुंचाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक वीरवार देर शाम डूहल मंगवाला निवासी बिल्लों अपने घर से ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था कि कुछ दूरी पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार एक आठ वर्षीय बालक अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चिख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से बालक को नजदीकी अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
हादसे में चालक एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। डीएसपी मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें