फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ियों की खेंप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। वन महकमे ने वीरवार को अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहनों को पकड़ा है। इसमें दो जीप ट्राले और एक आयशर ट्रक है। गगरेट में वन पड़ताल नाके के दौरान वन महकमे की टीम को यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

नाके पर डिप्टी रेंजर स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में वन महकमे की टीम तैनात थी। डीएफओ आरके डोगरा ने इसकी पुष्टि की है। डीएफओ ने बताया कि पकड़े गए एक आयशर ट्रक में पापुलर की लकड़ी लदी थी। इस लकड़ी को मशीन में छीलने के बाद ट्रक में भरा गया था। पड़ताल के दौरान ट्रक चालक ने बताया यह लकड़ी वुडन फैक्टरी से आई है। चालक लकड़ी से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज भी पेश न कर सका। जब तैनात टीम ने डीएफओ डोगरा से संपर्क साधा तो डोगरा ने तुरंत ट्रक को लकड़ी समेत जब्त करने के निर्देश दिए। साथ यह भी निर्देश दिए कि जिस फैक्टरी में यह लकड़ी छीली गई है उस फैक्टरी को भी सील किया जाए। शुक्रवार को विभाग की टीम इस फैक्टरी में जाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। डीएफओ ने बताया कि अन्य दो जीप ट्रालों को भी कब्जे में ले लिया गया है। डीएफओ आरके डोगरा ने बताया कि जिस फैक्टरी में पापुलर की लकड़ी छीली गई है उस फैक्टरी को सील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन काटूओं के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए वाहनों के चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें