फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में हजारों टेलीफोन हुए खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब-दौलतपुर चौक मार्ग को चौड़ा करने का कार्य कर रही सड़क निर्माण कंपनी ने बिना बीएसएनएल प्रबंधन को बताए जेसीबी से निगम की कई प्रकार की केबलों को काट दिया है। इसके चलते उपमंडल अंब के हजारों टेलीफोन बंद हो गए हैं। इससे अंब और मुबारिकपुर क्षेत्रों के हजाराें बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लैंडलाइन बंद हैं। इससे मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जबकि ब्राडबैंड सेवाओं का का भी बुरा हाल है। निगम की सभी सेवाओं के एक साथ ठप हो जाने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं में काफी रोष बढ़ गया है। इससे बीएसएनएल को भी लाखों की क्षति हुई है। उपभोक्ताओं में सुरेंद्र शर्मा, मनीष कुमार, विजय कौशल, शाम कुमार, प्रदीप कौंडल, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, नवनीत व कौशल आदि का कहना है कि आए दिन बीएसएनएल की सेवाएं ठप रहती हैं। विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकलता है। इस बार तो जिस प्रकार केबल को उखाड़ा गया है, महीनों तक लैंडलाइन फोन और ब्राडबैंड की सेवाएं बहाल होने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में मजबूरन उपभोक्ताओं को कोई विकल्प ढूंढना होगा।
विज्ञापन

उधर, भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ प्रवीण शर्मा का कहना है कि उन्हें एक्सप्रेस निर्माण विभाग की तरफ से सूचना दी गई थी। संचार सेवाओं को दुरुस्त करने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सेवाएं जल्द बहाल की जाएंगी, जबकि स्टेट रोड प्रोजेक्ट के एसडीओ एचएल शर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण के आदेशों के साथ ही संबंधित विभागों को भी सूचना जारी हो जाती है। इसके बाद हर विभाग की अपनी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी सेवाओं को बहाल करने के लिए उपयुक्त कदम समय रहते उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें