ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की स्थानीय इकाई का मांगों को लेकर आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन कर्मचारियों ने भोजनावकाश के समय गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन की अगुवाई समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार ने की। समिति का आरोप है कि उनकी अधिकतर मांगों को अभी भी नहीं माना गया है। निगम प्रबंधन एवं सरकार के साथ करीब 37 मांगों को लेकर समझौता हुआ था और उसके समयबद्ध क्रियान्वयन की मांग की गई थी। अभी भी उनकी मांगें अधर में लटकी हैं। जिससे उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर किशोरी लाल, शशि पाल, गगन, दीपक, संदीप, राजेंद्र, नरेश, सुरेंद्र कुमार, मुख्तयार, अवतार, पन्ना लाल, बलदेव, महेंद्र, परवेश एवं शमेशर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।