फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी को मिलेगा आशीर्वाद : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के मवा कोहलां गांव में अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को ही पार्टी का आशीर्वाद मिलेगा। पार्टी तथा पार्टी प्रत्याशी के साथ चलने वाले भी इनाम के पहले हकदार होंगे। बागियों को मनाया जा रहा है। यदि बगावत करने वाले पार्टी में वापस लौटते हैं तो उनका पार्टी में सम्मान और बढ़ जाएगा। जनसभा में मुख्य मंत्री धूमल ने कहा कि राशन के बैग पर अटल की फोटो देख कर ही कांग्रेस में दहशत फैल गई। कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर बैगों को ही बंद करवा दिया। अटल का चेहरा तो सबको प्रेम करने वाला है। परंतु यह कांग्रेस तो देश को लूटने वाले चेहरों से प्यार करती है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद फिर से अटल के फोटो वाले बैग बनने शुरू हो जाएंगे। फिर कांग्रेस क्या करेगी। उन्होंने गगरेट से मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी सुशील कालिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण जरियाल, अनीता शर्मा, विकास विक्की, संदेश डोगरा, इंद्रजीत सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अतुल शर्मा, महासचिव राजीव राजू, मंडल महामंत्री प्राणनाथ शर्मा अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष विजय चौधरी, वक्फ बोर्ड के सदस्य गुलाम मोहम्मद, वीके हिमाचली, प्रदूषण बोर्ड के निदेशक नरेंद्र निंदी, पवन लंबरदार, बीडीसी चेयरपर्सन मंजु जरियाल, बीडीसी उपाध्यक्ष मीना कुमारी, नंगल जरियाला की पूर्व प्रधान बृज बाला सूद, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो के जिला सचिव संजीव रोमी, राकेश लखनपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें