फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन दुकानदारों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस और नगर पंचायत ने शनिवार को एक साझा कार्रवाई के तहत शहर में दो दर्जन से अधिक दुकानदारों का काफी सामान जब्त कर लिया। यह गाज उन दुकानदारों पर गिरी, जिन्होंने सड़क पर दुकानें सजा रखी थीं। पुलिस और नपं ने दुकानदारों को कई बार सड़क से सामान हटाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। अब संयुक्त कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर दुकानें सजने से लोगों को आने जाने में मुश्किल हो रही थी। वहीं, पुलिस ने शनिवार को बेतरतीब खड़े कई वाहनों के चालान भी काट डाले। गगरेट में सड़कों पर अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ सी गई हैं। कार्रवाई के दौरान कई बिगड़ैल वाहन चालक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस और नपं को एक साथ देखकर कई दुकानदारों ने तो सड़क पर सजाया अपना सामान हटा लिया, लेकिन कुछ को दबिश की भनक तक नहीं लगी। ऐसे में उनका सड़क पर सजा सामान जब्त कर लिया गया। सड़क पर सजे सामान के तीन ट्रैक्टर भरकर थाने ले जाए गए। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के सचिव सतीश ठाकुर, जेई राजीव कुमार, हरीश शर्मा व थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी पुलिस दल लेकर मौजूद रहे। हैरानी की बात यह है कि नगर पंचायत के चुने हुए किसी भी पदाधिकारी ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। नपं सचिव सतीश ठाकुर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अमल में लाना जरूरी हो गया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद दुकानदारों ने सड़क से सामान नहीं हटाया। एसएचओ जितेंद्र चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें