फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने को चलती गाड़ी से कूदा दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नवां शहर से एक युवती को भगा कर ऊना लाया एक युवक जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद गया। हालांकि घटना में युवक को हल्की चोटें आई हैं। युवक द्वारा छलांग लगाने के बाद गाड़ी रुक गई और उसने शोर मचाना शुरू किया। नंगल रोड पर हुई घटना के बाद आसपास के लोगों और दुकानदारों ने उस कार को घेर लिया, जिससे युवक कूदा था। गाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति, महिला, हाथ में चूड़ा पहने नई नवेली दुल्हन, कूदने वाले युवक समेत आधा दर्जन लोग सवार थे। नई नवेली दुल्हन गाड़ी से कूदे युवक से लिपटकर गाड़ी में सवार अन्य लोगों को गालियां देने लगी। इस बीच आसपास खड़े लोग समझ गए कि यह प्रेम प्रसंग से संबंधित मामला है। सड़क पर भीड़ जुट गई तथा लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इस बीच पता चला कि युवक और युवती नवां शहर से माह भर पहले ऊना आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद दोनों ऊना में रह रहे थे। युवती के परिजनों को किसी तरह अपनी बेटी की ऊना में मौजूदगी का पता चला। लड़की के परिजन उसे ढूंढते हुए ऊना पहुंचे। यहां पहुंचकर लड़की को चूड़े में देखकर उन्हें पता चला कि उसने उस युवक के साथ शादी कर ली है। जोड़े को युवती के परिजनों ने घर चलने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि घर में धूमधाम से उनकी शादी कराएंगे तथा रिसेप्शन का भी इंतजाम करेंगे। गाड़ी में बैठने के बाद युवती के परिजन युवक को डराने धमकाने लगे। इस बीच नंगल रोड पर एचडीएफएस बैंक के पास युवक चलती गाड़ी से कूद गया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। बाद में ऊना सिटी चौकी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजन युवती को घर ले गए। सदर थाने के एसएचओ आरआर ठाकुर ने कहा कि युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह पूरा मामला पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें