फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतिम दिन 97 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Sun, 17 May 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत बैंस के  नेतृत्व में  नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए आप के प्रत्य
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल नगर काउंसिल के चुनाव 26 मई को होने जा रहे हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 97 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या अब कुल 102 हो गई है। तहसीलदार नंगल सुमित ढिल्लों ने कहा कि वार्ड एक में नौ प्रत्याशी, वार्ड दो में सात, वार्ड तीन में नौ, वार्ड चार में चार, वार्ड पांच में पांच, वार्ड छह में सात, वार्ड सात में पांच, वार्ड आठ में तीन, वार्ड नौ में चार, वार्ड 10 में चार, वार्ड 11 में छह, वार्ड 12 में चार, वार्ड 13 में आठ, वार्ड 14 में चार, वार्ड 15 में चार, वार्ड 16 में छह, वार्ड 17 में छह, वार्ड 18 में तीन और वार्ड 19 में चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने कहा कि 26 मई को होने वाले चुनाव के लिए 36 बूथ बनाए गए हैं। उन्होने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में 24 आजाद, आप के 20, भाजपा के 22 , कांग्रेस के 32, शिरोमणि अकाली दल के चार व बसपा से एक प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि नंगल के 19 वार्डों में कुल 32 हजार मतदाता हैं।

शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत बैंस के  नेतृत्व में  नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए आप के प्रत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें