96 वर्षीय प्रकाशो देवी चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के उपरांत बेटी सलोचना के साथ। -संवाद
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को एक 96 वर्षीय महिला ने अपने जीवन की सबसे अनमोल आस्था का प्रदर्शन किया। देहरा के बड्डल निवासी प्रकाशो देवी ने 20 साल बाद माता रानी के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचीं। वह अपनी बेटी पूर्व जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस नेत्री सलोचना देवी के साथ मंदिर पहुंची थी।
सलोचना देवी ने अपनी मां की इच्छानुसार उन्हें लिफ्ट के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया और माता रानी के चरणों में माथा टेका। मंदिर पहुंचने पर बुजुर्ग महिला को पुजारियों ने माता रानी की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। प्रकाशो देवी की माता रानी के प्रति अविचल आस्था और भक्ति ने सबको हैरान कर दिया। इस यात्रा ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास समय और उम्र की सीमाओं को पार कर जाते हैं।
प्रकाशो देवी की यह यात्रा न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार और सभी श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है कि आस्था की शक्ति से किसी भी उम्र में धार्मिक यात्रा संभव है। संवाद