फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर सड़क को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग को ठेकेदार की ओर से नुकसान पहुंचाए जाने पर गांववासियों ने कड़ा एतराज जताया है। पंचायत उपप्रधान तरसेम सिम्मी ने कहा की रायपुर गांव के संपर्क मार्ग से गांव वासियों को बड़ी सुविधा हासिल हो रही थी।ठेकेदार ने जब से जेसीबी से खुदाई करके सड़क को काफी नुकसान पहुंचाया है, तब से गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क को नुकसान पहुंचने से अब सभी वाहनों को सड़क पर ले जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं। तरसेम सिम्मी ने विभाग से इस दिशा में कारगर कदम उठाने के साथ-साथ सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। लोनिवि के सहायक अभियंता गगरेट बलदेव सिंह का कहना है की मार्ग पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने के साथ-साथ सड़क को कोई नुकसान न हो इस बारे में कार्य निर्माण कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें