फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में लें प्रश्न-पत्र नहीं तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल प्रमुखों को 5 व 6 मार्च को प्रश्न-पत्र वितरित ले जाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने नौवीं और जमा एक के प्रश्नपत्र जारी किए हैं। इनकी परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू हो रही हैं।

प्रश्न-पत्र शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय ऊना में वितरित किए जाएंगे। शिक्षा बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को इन दो दिनों में ही प्रश्न पत्र प्राप्त करने होंगे। अगर स्कूल प्रमुख या अध्यापक शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित तिथि में जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्रश्न-पत्र प्राप्त नहीं करते या फिर प्रश्न पत्रों को प्राप्त करने पर लापरवाही बरतते हैं तो शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल मुखिया पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के निर्देशों के अनुसार सभी पात्र स्कूलों को बोर्ड के नौवीं और 11वीं के प्रश्न-पत्र प्राप्त करने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूलों को दिए कोड को साथ लाने होंगे। साथ ही स्कूल कोड स्लिप पर प्रश्न पत्र लेने वाले अध्यापक या अन्य किसी कर्मचारी का फोन नंबर लिखा होना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला ऊना में 199 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 48 राजकीय उच्च विद्यालय हैं। जहां पर नौवीं और जमा एक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


प्रश्न-पत्र लेने में कोताही न बरतें स्कूल : धीमान
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने स्कूल प्रमुख को 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई स्कूल प्रमुख ऐसी कोई लापरवाही करता है तो उक्त स्कूल प्रमुख पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें