फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर अस्पताल में लगाए आठ सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एफआरयू हॉस्पिटल में अब सीसीटीवी से निहारानी होगी। अस्पताल में आठ सीसीटीवी कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने की वजह से दूरदराज के लोग भारी तादाद में स्वास्थ्य लाभ लेने यहां पहुंचते हैं लेकिन हॉस्पिटल में मरीजों के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों की सुरक्षा रामभरोसे थी।
विज्ञापन


अस्पताल के वार्ड में दो घटनाएं भी हो चुकी हैं जिनमें एक नशेड़ी वार्ड सिस्टर के कमरे से आधी रात्रि को कुछ कैप्सूल चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। सीसीटीवी कैमरे लगने से स्टाफ और लोगों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल की कार्यप्रणाली में भी इससे पारदर्शिता आएगी। हॉस्पिटल की एमओ इंचार्ज डॉ. नीरू नरुला ने बताया कि हॉस्पिटल की सुरक्षा के लिए 70 हजार रुपये की लागत से आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अस्पताल परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें