अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)।
राजकीय हाई स्कूल जसाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत प्रधान प्रवीण शर्मा ने शिरकत की। मुख्याध्यापक स्वर्ण सिंह ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें देश रंगीला, कर चले हम फिदा जाने तन साथियों, नीलू बिंदू दो सखियां, देश रंगीला सहित अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।
इस समारोह में मुख्यातिथि ने वार्षिक विभिन्न गतिविधियों में अव्वल मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए भी हम सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवा वर्ग को नश्ेा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंदू बाला, मदन पटियाल, एसएमसी प्रधान सोनिका देवी, केंद्र मुख्य शिक्षक जोगिंद्र कुटलैहड़िया, सतीश डोगरा, संजय शर्मा, केसी शर्मा, बाल किशन, एमआर दड़ोच, जीत चंद, जुल्फी राम, सरोजनी देवी, चंचला देवी, दिलीप चंद, गिरधारी लाल, अमरनाथ, सुदर्शन शर्मा, हंसराज शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, ठाकुर जगदीश चंद, कमान सिंह, ज्योति राम, साधु राम, लेखराज शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा उपस्थित रहे।
इन्हें मिले पुरस्कार
वार्षिक समारोह में पुरस्कार पाने वालों में पंकज कुमार, पूनम, दिव्यांशी, संदीप राणा, रजत कुमार, अंशिका शर्मा, पूनम जस्सल, सिमरन, शानु, विदूषी, शिवानी राणा, नेहा, सक्षम शर्मा, कार्तिक शामिल रहे।