फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत जनकौर में एक नाबालिग युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनकौर निवासी नाबालिग युवती ने वीरवार रात को अज्ञात कारणों से किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें