फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूड़ो में अंशुमन ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। डीएवी सेंटेनरी स्कूल के छात्रों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र अंशुमन सैणी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक और तनिश चांदला ने रजत पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। अंशुमन सैणी का चयन तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्य अतुल महाजन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। महाजन ने कहा कि छात्रों का पढ़ाई के साथ खेलों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें