फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वां नदी में डाला खनन माफिया ने डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में अवैध खनन का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि जिले की प्रमुख स्वां नदी सहित अन्य बड़ी खड्डों में जहां खनन माफिया रात के समय अपने साजो-सामान के साथ दस्तक दे रहा है वहीं दिन दहाड़े जेसीबी मशीनों और प्रवासी श्रमिकों की मदद से खनन को अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफिया ने एक मात्र नदी सोमभद्रा सहित कई खड्डों को जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे खोद डाले हैं। रोजाना दर्जनों के हिसाब से ट्रक-टिप्पर और ट्रालियों से रेत भरकर पंजाब सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। हालांकि, 22 जुलाई को जिला खनन अधिकारी ने खनन को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। वहीं अवैध खनन करने वालों के चालान काटे थे लेकिन बावजूद इसके माफिया के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। शुक्रवार सुबह जब अमर उजाला की टीम ने पुराना होशियारपुर स्थित स्वां खड्ड का दौरा किया तो लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर खनन कर रेत को ढोने के लिए तैयार खड़े थे। खड्ड के एक किनारे पर ऊंचे-ऊंचे सरकंडों के बीच से टिप्पर और ट्रैक्टरों को खड्ड से सटाया गया था, दूसरे किनारे पर सरकंडों के बीच ही जेसीबी से रेत को वाहनों में लोड करने के लिए तैयार खड़ी थी। कुछ लोग मशीन के आसपास खड़े इधर-उधर नजर रख रहे थे, जबकि एक समय पर एक ही ट्रैक्टर को खड्ड में उतारा जा रहा था। उधर, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द खनन माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें