फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार घर में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के नंदपुर में एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। गनीमत यह रही कि कार में सवार चार लोग दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कीरतपुर साहिब पंजाब से वापस लौट रही कार ऊना-अंब मार्ग पर नंदपुर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और सड़क किनारे एक घर में पलट गई। दुर्घटना के समय कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे, जो कीरतपुर साहिब में वापस गांव मोटली इंदौरा कांगड़ा के लिए लौट रहे थे। अंब के डीएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें