फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हमीरपुर रोड पर ऊना अस्पताल के समीप बेकाबू ट्रक दुकानों में घुस गया। बेकाबू ट्रक ने पहले दुकानों के किनारे खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। जबकि, दुकानों में लगाई गई टीन को भी काफी नुकसान पहुंचाया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जालंधर से एक ट्रक टंकियां लाद कर सुजानपुर की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक ऊना अस्पताल के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रक बेकाबू हो गया। हादसे के दौरान ट्रक साथ लगती दुकानों के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। जबकि दुकानों में लगे टीन-पतरों को भी नुकसान पहुंचाया। हादसे में पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय लोगों रामपाल, अजीत और गुरनाम सहित अन्यों का भारी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें