ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाई जा रही नई पार्किंग का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से करीब पांच लाख रुपये की लागत से इस पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है।
पार्किंग के तैयार होने के बाद अस्पताल परिसर में वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जा सकेगा और लोगों को पार्किंग के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में मुख्य गेट व मेडिकल स्टोर के समीप पार्किंग की सुविधा है।
जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में रोजाना सैकड़ों लोगाें का आना जाना होता है। ऐसे में उक्त पार्किंग की जगह भी कम पड़ती है।
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर की पिछली तरफ पार्किंग का निर्माण तेज गति से जारी है। आगामी कुछ दिनों में शेष बचा कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
नई पार्किंग में एक साथ करीब 50 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पार्किंग में वाहनों के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।