फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 25 मई को चुनावी डयूटी पर रहेंगी एचआरटीसी की 82 बसें

Sun, 24 May 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायत चुनाव को लेकर मतदान पेटियों, पोलिंग पार्टियों और मतदान सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। इसके चलते जिले के करीब 15 लोकल रूट प्रभावित होंगे। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार 25 मई को सबसे अधिक 82 बसें चुनाव ड्यूटी में रहेंगी जबकि 26 मई को 33, 28 मई को 33 और 30 मई को 32 एचआरटीसी की बसें विभिन्न पंचायतों में भेजी जाएंगी। ये बसें सुबह के समय मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को छोड़ कर लौट आएंगी। हालांकि बीडीसी और जिला परिषद चुनाव के मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों और मतदान पेटियों को पहुंचाने के बाद मतदान संपन्न होते ही पेटियों को स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने का जिम्मेदारी भी निगम की बसों की होगी। प्रशासन ने दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के बूथों तक समय पर चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है।
एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार चुनाव ड्यूटी के चलते कुछ लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम रहेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले करीब 15 रूट प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर एचआरटीसी की बसों को चुनावी डयूटी पर लगाया जाएगा। इसे लेकर निगम ने प्रक्रिया पूरी कर ली है।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें