ऊना। टीजीटी के 381 पदों के लिए बैच वाइज भर्ती की जाएगी। इस बारे में जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि टीजीटी कला संकाय के लिए अनारक्षित श्रेणी में 87 पद, ओबीसी में 48, अनुसूचित जाति में 53 और अनुसूचित जनजाति में 9 पद पर भर्ती होगी।
उन्होंने कहा कि टीजीटी नॉन मेडिकल संकाय के लिए अनारक्षित श्रेणी में 61, ओबीसी में 29, अनुसूचित जाति में 35 और अनुसूचित जनजाति में 7 पदों के लिए भर्ती होगी। मेडिकल संकाय के लिए अनारक्षित श्रेणी में 21, ओबीसी में 15, अनुसूचित जाति के लिए 10 और अनुसूचित जनजाति के लिए 6 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करें।