फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 10 दिन से पेयजल सप्लाई ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन से पेयजल सप्लाई ठप, लोग परेशान
विज्ञापन

कहा-समस्या हल न की तो दफतर के आगे करेंगे प्रदर्शन
मोटर खराब होने के कारण पेश आई पानी की समस्या : मनजिंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। राजनगर मौहला वासियों को पीने के पानी की समस्या से निजात नहीं मिली है। हालांकि नंगल नगर काउंसिल के अधिकारियों ने समस्या को पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद लोग पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

पानी न आने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों को पीने के साथ-साथ बर्तन धोने तथा कपड़े धोने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम कुमार ने नंगल नगर परिषद के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर पीने के पानी की समस्या का हल न किया तो मजबूरन मौहला वासियों को नगर काउंसिल के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस बारे में नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनजिंद्र सिंह का कहना है कि मोटर खराब होने के कारण पानी की समस्या आई है। उन्होंने कहा कि मोटर बदल कर दूसरी मोटर भी लगाई लेकिन वह भी खराब हो गई। मनजिंद्र सिंह ने कहा कि दोनों मोटरें ठीक करने को भेजी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों पेयजल समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें