अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊना एकमात्र कॉलेज है, जिसके पास 180 कनाल जमीन है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के आग्रह पर कॉलेज कैंपस के लिए दो अतिरिक्त भवन स्वीकृत करने को हामी भरी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्लस्टर युनिवर्सिटी केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। इसको लेकर केंद्र से बात की जाएगी। ऊना में धर्मशाला की तर्ज पर रीजनल सेंटर खोले जाने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।
जयराम ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए सरकार को सख्त निर्णय लेना पड़ा है, जिसमें किसी भी मात्रा में नशे की बरामदगी पर जमानत न मिलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में यह कानून सदन में रखा जाएगा ताकि इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। सीएम ने कहा कि हिमाचल में 33 फीसदी नशे के मामले ऐसे लोगों पर दर्ज हैं जो पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से संबंधित हैं। उन्होंने कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिमुडा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, डीजीपी एसआर मरडी, उपायुक्त राकेश प्रजापति, एसपी दिवाकर शर्मा और ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, प्राचार्य त्रिलोक चंद सहित कॉलेज के पूर्व आठ प्राचार्य मौजूद रहे।