फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिद्दे और पहाड़ी नाटी पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विधायक से स्कूल में विज्ञान भवन बनाए जाने की मांग की। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पल्लवी और सहेलियों ने मां सरस्वती की वंदना, अक्षिता और सहेलियों ने स्वागतम् गीत, तनु और तमन्ना ने मईया यशोदा ये तेरा कन्हैया, देश भक्ति गीत अमन और साथियों ने मुझे सच्चा वीर बना दे मां, मुस्कान और साथियों ने पंजाबी गीत पखियां नू हांण दिए मेरे इश्क दे घुंघरू लावीं, नाले सानू झल्ली पखियां नाले मुंह च बुरकियां पावीं, राजपुर जस्वां स्कूल के अंशिका कौंडल और साथी ने गीत मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन, ज्वार स्कूल की प्रीती और साथियों ने घुम्मण घुमौण नूं तां कार रखी है, बुलट तां रखी है पटाके पौण नूं, ईशा और साथियों ने नृत्य नाटिका राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से मईया करा दे मेरो ब्याह से समा बांध दिया।
विज्ञापन

ज्वार के शिवानी और साथी ने देश भक्ति से लवरेज लघु नाटिका भगत सिंह, अनीशा और साथियों ने वे तू लौंग ते मैं लाची, तमन्ना और साथियों ने प्रेम रतन धन पायो, पूनम शर्मा ने हर बात को भूलो भले, मां बाप को मत भूलना, हरीश और साथियों ने स्वच्छता पर लघु नाटिका, ईशा गौतम ने बालिकाओं की घटती संख्या पर भाषण, अंजलि और साथियों ने नाटी, आंचल और सहेलियों ने गिद्दा डालकर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर विधायक बलबीर चौधरी ने लोगों से सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्कूल में जल्द ही विज्ञान भवन बनाने, एक कमरे के निर्माण के लिए ऐच्छिक निधि से दो लाख, शौचालय की मरम्मत के लिए 50 हजार, प्राथमिक पाठशाला के लिए 50 हजार, ज्वार सराय भवन के लिए 75 हजार और स्कूल समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 सौ रुपए ऐच्छिक निधि से दिए जाने की घोषणा की। बलवीर चौधरी ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधानाचार्य गोंदपुर बनेहड़ा असीम धीमान, प्रधानाचार्य सलोई रिजंद्र पाल धीमान, प्रधानाचार्य भरवाईं किशोरी लाल, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राणा, प्रधानाचार्य कटौहड़ खुर्द, रछपाल शर्मा, मुख्य अध्यापक धर्मशाला महंता सतीश, प्रधानाचार्य मरवाड़ी राजदेव राणा, मुख्याध्यापक घगोह शिवलाल गोस्वामी, मुख्याध्यापक धलवाड़ी नरेश शर्मा, मुख्याध्यापक मैड़ी राजेश कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीएल नंदा, सेवानिवृत्त जीएम सुनील कुमार, हेड मास्टर मैड़ी कुलदीप शर्मा, प्रवक्ता राजीव कौशल, अरुण धीमान, सेवानिवृत्त डीएम सुरेंद्र, संदीप, राजेश धीमान, रछपाल, ओम प्रकाश शर्मा, उपप्रधान राजपुर जस्वां अनिल शर्मा, स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष राजेश धीमान, ग्राम पंचायत प्रधान तृष्णा देवी, उपप्रधान जगतार सिंह, प्रकाश चंद, रामपाल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार डोगरा, जगतमोहन, हुकुम सिंह, संजीव कुमार, बीडीसी सदस्य हरदीप जस्सल, अंब व्यापार मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा, पोलियां पुरोहितां उपप्रधान सुनील ठाकुर, सतीश बावा, विजय ठाकुर, कुलभूषण ठाकुर, प्रवक्ता कांगू, रतन राणा, राजीव रतन, सुरेंद्र कुमार, निशा, जीवन, एनएच के एसडीओ एचजी कौशल, आईपीएच जेई नीरज धीमान, संजीवन सिंह, सेवा निवृत एएसपी किशन चंद, रजिंद्र सिंह, राजेंद्र राणा, केसी शर्मा, ज्वार भाजपा बूथ कमेटी प्रधान संजीव ठाकुर, संजू सहित अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इन्हें मिले पुरस्कार
बलवीर चौधरी ने हनीफ खान, पलक पटियाल, अमन कुमार, मुस्कान, केशव कुमार, शाहीन, सुजल जसवाल, अनीता देवी, अमीषा देवी, दुष्यंत धीमान, अभिषेक चौधरी, अनीश, मिलन जसवाल, प्रियंका, तनवी ठाकुर, प्रकीर्ति ठाकुर, अभय कुमार, अनिकेत राणा, गौरव ठाकुर, कंचन देवी, सौरभ कुमार, नमनदीप, अरुण कुमार धीमान, रॉबिन, मुस्कान ठाकुर, रंजना कुमारी, प्रियंका देवी, कोमल, सृष्टि, सुनीता, जतिन जसवाल, संगम ठाकुर, प्रिया जस्सल, अनीता कुमारी, मुस्कान ठाकुर, रंजना कुमारी, नमनदीप, प्रियंका देवी, मोहम्मद रमीज राजा, विकास जस्सल, मनोज कुमार, अवंतिका, प्रिया, अंजलि, अरुण कुमार धीमान, सक्षम गोमरा, आदित्य कुमार, नाजिया बेगम, लताशा, रॉबिन, अखिल राणा, रवीना रानी, मोहित कुमार, एकता रानी, अंकिता कुमारी, अंजली शर्मा, कोमल रानी, प्रियंका देवी, श्रुति, साक्षी, अनुराधा, ऐशना, अनिल कुमार, शेर मोहम्मद, खुशी, अकांक्षा, मुनीषा देवी, नेहा ठाकुर, अंकिता कुमारी, समीरा रानी, प्रियंका देवी, शत प्रतिशत अटेंडेंस के लिए तनु, तमन्ना, गुरदीप सिंह बैंस, अनिका कौशल, अमीषा, संजना, श्रूति, परीक्षित सिंह, तनवी, रॉबिन को पुरस्कृत किया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता में मनोज कुमार, अनिकेत राणा, विनम्र कुमार, विशाल, विकास ठाकुर, शेर मोहम्मद, अभिषेक, अभिषेक चौधरी, अनीश, दुष्यंत धीमान, विशाल राणा, अजय कुमार को पुरस्कृत किया। बेस्ट स्टूडेंट के लिए सौरभ कुमार, अंचल कुमारी तथा बेस्ट हाउस के लिए सुभाष सदन के गौरव कुमार, अंचल भोगल, कंचन, अभिषेक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें