अमर उजाला ब्यूरो
पुजारी पंडित सिद्ध राज शास्त्री और प्रदीप शास्त्री ने बताया रविवार देर रात से मंदिर परिसर में लाइन लगना शुरू हो गई थी। सावन महीने में शिव आराधना का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु भी अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए सावन महीने में विशेष तौर पर गौरी शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। विवाहित महिलाएं जहां अपने वर की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं तो कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखती हैं। रविवार रात जागरण का भी आयोजन किया गया।