दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में स्थानीय व्यापार मंडल ने विधायक राजेश ठाकुर के साथ बैठक की। प्रस्तावित नेशनल हाईवे के चलते बाजार के टूटने की आशंका के मद्देनजर उनके हितों की रक्षा की मांग की। व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू ने पुष्पगुच्छ भेंट करके विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ व्यवसायी अमर चंद डोगरा, प्रदीप शर्मा, सतीश शारदा, सतीश शर्मा, वरिंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, पार्षद रजनीश शोंकी, प्रमोद शर्मा ,अरुण लाली, संदीप कुमार, मलकियत सिंह, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल, सतपाल, आदर्श कुमार, सन्नी कुमार, भीलो शाह, पंकज शर्मा, वरिंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, राजिंद्र जरियाल, अंशुल कपटिया, डॉ. सुरेंद्र कंवर, केवल राणा, राजिंद्र शर्मा, अशोक, सजीव पराशर आदि उपस्थित रहे। राजीव राजू ने बताया कि विधायक राजेश ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि सांसद अनुराग ठाकुर के माध्यम से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर दौलतपुर चौक बाजार को तोड़ने की जगह बाईपास बनाने को तरजीह दी जाएगी।