बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायतों के उपचुनाव के लिए नामाकंन पत्र भरने के अंतिम दिन शुक्रवार को बंगाणा खंड की 5 ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र भरे। बीडीओ सोनू गोयल ने बताया कि उपचुनाव प्रक्रिया में थानाकलां ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों, बुढवार ग्राम पंचायत के उपप्रधान पद के लिए 6 प्रत्याशियों और प्रोईयांकलां ग्राम पंचायत में उपप्रधान पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इसी तरह मलांगड और चौकीखास ग्राम पंचायत में वार्ड पंच के लिए 2-2 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं।