फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगोह खुर्द के वार्ड नंबर एक में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
water problem - फोटो : Bureau
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन महीने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग भी इस ओर से कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठा रहा है। इससे लोगों में आईपीएच के प्रति कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दविंद्र, रवि सिंह, सुषमा देवी, सीमा देवी ने बताया कि उनके वार्ड में तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोग दूर दराज क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर हैं। पूरा दिन पानी के जुगाड़ में चल जाता है। उन्होंने बताया कि पेयजल किल्लत के प्रति आईपीएच को कई बार अवगत करवाया लेकिन उनके नलों में पानी नहीं टपक रहा। खुर्द डंगोह ग्राम पंचायत के उपप्रधान पवन पन्नू ने आईपीएच से पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें