फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा कॉलेज में लगी युवा संसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा कॉलेज में सजी युवा संसद
विज्ञापन

राम सिंह ने निभाई प्रधानमंत्री की भूमिका
कोमल ने निभाया लोस स्पीकर का किरदार
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राजनीतिक विज्ञान के सहयोग से युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संसद में भ्रष्टाचार, नारी सशक्तीकरण, किसान आंदोलन, जीएसटी एवं स्वच्छ भारत अभियान के बारे में चर्चा की गई। स्वच्छता भारत अभियान को लेकर विपक्ष की ओर से सत्ता पक्ष की काफी आलोचना हुई तथा सुझाव भी दिए गए। सत्ता पक्ष की ओर से युवा स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका निभा रही मेघा पठानिया ने कहा कि जब तक भारत का प्रत्येक नागरिक दिल से इस अभियान में शामिल नहीं होगा, तब तक महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना साकार नहीं होगा। सदन में विपक्ष की नेता की भूमिका निभा रही शिल्पा ठाकुर ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर नीरव मोदी मामले को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा और प्रश्न काल के दौरान विपक्ष नेता की भूमिका निभा रही शिवानी ने महाराष्ट्र में हुए किसान आंदोलन को सदन में रखा। इसके अलावा युवा संसद में लोकसभा स्पीकर का किरदार कोमल तथा प्रधानमंत्री की भूमिका राम सिंह ने निभाई। महामंत्री उत्तम चंद, वित्त मंत्री विशाल, विदेश मंत्री शिवानी, शिक्षा मंत्री बबीता, रक्षा मंत्री अनुवाला, स्वास्थ्य मंत्री मेघा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री राधिका कुमारी, कानून मंत्री मंजीत राज, जनजातीय मंत्री पिंकी राज, महिला एवं बाल विकास मंत्री अकांक्षा, कृषि मंत्री नीरज, संसदीय मामले मंत्री रंजना देवी, रेल मंत्री सुमित तथा मीडिया की भूमिका आंचल और कोमल ने निभाई। कॉलेज प्राचार्य अश्वनी कुमार शर्मा ने युवा संसद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती, प्रो. सिंकदर नेगी को बधाई दी। इस मौके पर प्रो. मदन, प्रो. विनोद, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. अनुज शर्मा तथा प्रो. राजेश शर्मा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें