फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की सी बारिश से दलदल में बदली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की चिकित्सक आवासीय कॉलोनी को जाने वाले रास्ते की हालत खस्ता हो गई है। काफी सालोें से अनदेखी का खामियाजा चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ लोअर अरनियाला वासियों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की अनदेखी की वजह से आज भी लोगों को इस रास्ते से डर-डर कर गुजरना पड़ता है। इस रास्ते पर राहत के लिए डाली गई मिट्टी अब आफत बन चुकी है। हल्की बारिश के चलते अब मिट्टी कीचड़ का रूप धारण कर चुकी है और चिकित्सकों और आम जनमानस को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में इस रास्ते पर डाली मिट्टी ने दलदल का रूप धारण कर लिया है।

दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद अब लोगों को चिकनी मिट्टी से भरे रास्ते पर गिरने का भय सता रहा था। जब अमर उजाला की टीम ने यहां पहुंची तो एक मां अपनी नन्हीं बेटी को अपनी गोद में उठाकर कीचड़ युक्त रास्ते से गुजर रही थी। इससे पहले इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से रास्ते की मरम्मत की मांग की थी। रास्ते की मरम्मत सीमेंट से करने के बजाय अस्पताल प्रशासन ने अपनी जान छुड़ाने के लिए इस रास्ते पर मिट्टी डाल कर लीपापोती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां पर पिछले कई सालों से हर बार मिट्टी डाल कर ही काम चलाया गया है। इसके अलावा ऊना अस्पताल परिसर में गाड़ियों के लिए बनाई पार्किंग व्यवस्था भी हांफती नजर आई। बारिश से पूरी पार्किंग दलदल में तबदील हो गई है। इससे अस्पताल में मरीज लेकर पहुंचे तीमारदारों को अपनी गाड़ियां पार्क करने के लिए भारी दिक्कतें पेश आईं जबकि शव गृह जाने वाले रास्ते में जाना तो जान हथेली पर लेकर चलने के सामान है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि मामले को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें