फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के खिलाडिय़ों ने चमकाया नाम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पंजाब के बटाला में हुई 10वीं इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में ऊना के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें जिला के 18 खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते है। खिलाड़ियों का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। शितो काई कराटे फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष और कराटे कोच विकास शर्मा ने बताया कि बटाला के सेंट फ्रांसिस स्कूल में हुई चैंपियनशिप में 18 राज्यों के साथ-साथ नेपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इसमें ऊना के 18 खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया। चैंपियनशिप में लड़कों के सब जूनियर में आरुष शर्मा स्वर्ण, रोहित भाटिया, दिशांत ठाकुर, आर्यन और आरव ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के सब जूनियर में पुलाकीता मैती ने स्वर्ण व गौरी शर्मा ने रजत पदक जीता। वहीं गौरांगिनी, श्रेया राणा व महिमा चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं लडकों के जूनियर वर्ग में ध्रुव कश्यप ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के कैडेट वर्ग में सिद्धार्थ ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में अमन सकराल, दीपक सैनी व साहिल ने कांस्य पदक हासिल किया। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने बच्चों का ऊना पहुंचने पर स्वागत किया और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर जेएस विसडम स्कूल के चेयरमैन जगदीश राम, एमडी सुनील चौधरी, प्रिंसिपल रेणुका, सचिन गुज्जर, शैलजा शर्मा और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें