फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर इंसान में हो त्याग की भावना: श्यामानंद

विज्ञापन
bhagwat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्यामानंद महाराज ने अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का संदेश ही संकीर्तन करना है। भगवान भाव और प्यार से मिलते हैं। यदि हम भी भगवान को भाव और प्यार से याद करें, तो वे जरूर हमारी बात सुनते हैं। जिस सच से किसी का दिल दुखे, ऐसा सच नहीं बोलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर इंसान में त्याग की भावना होनी चाहिए। त्याग की भावना जब भक्त में होगी, तो भगवान स्वयं उसका काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाइयों किसी भी दायरे में सीमित नहीं है। हमें धर्म के नाम पर लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि समाज में हर एक से प्रेम भाव से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस धरती पर जब भी भगवान ने मनुष्य रूप धारण किया है तो उन्होंने इंसान को भाईचारे का ही संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के कर्म अच्छे हो तो सब कुछ अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि कर्म अच्छे होने से परिवार धन्य होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें