फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई प्रत्याशी है जो पेंशन न लेने की घोषणा करे : मार्शल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। आजाद हिंद कांग्रेस के प्रदेश संयोजक प्रीतम मार्शल ने विस चुनाव लड़ने वाले सियासी दलों के प्रत्याशियों से मांग की कि क्या वे ये घोषणा करने को तैयार हैं, कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो वे विधायकों को मिलने वाली पेंशन नहीं लेंगे। वे पेंशन को विधानसभा चुनाव के विकास पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन


मार्शल ने कहा कि जब 15 मई, 2003 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद की जा सकती है, तो फिर 15 मई 2003 के बाद चुने जाने वाले सांसदों और विधायकों की पेंशन को बंद क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ये निर्णय राष्ट्रहित का है, और राष्ट्रहित के निर्णय में हमारे जनसेवकों को खुद आगे आना चाहिए।

आजाद हिंद कांग्रेस के संयोजक ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों को लेकर आजाद हिंद कांग्रेस विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाना चाहती है। भले ही उनके पास अभी वोट बैंक का बड़ा कैडर तो नहीं है, लेकिन जो लोग उनके विचारों से सहमत हैं, वे साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रीतम मार्शल के मुताबिक आजादा हिंद कांग्रेस का कोई प्रत्याशी विधायक बनता है तो वह न वेतन लेगा, और न ही पेंशन। कहा कि सांसदों/विधायकों को अन्य अनेक प्रकार के भत्ते मिलते हैं, लिहाजा सांसदों/विधायकों को खुद ही आगे आकर उन्हें मिलनी वाली पेंशन को न लेने का बड़ा एलान करना चाहिए, इससे देश का अरबों का धन राष्ट्र के विकास में खर्च हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें