फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यय पर्यवेक्षक ने किया निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा

विज्ञापन
election - फोटो : election
विज्ञापन
ऊना। चुनाव आयोग की ओर से जिला के लिए तैनात व्यय पर्यवेक्षक हरिहर मिश्रा ने जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं को मौके पर पहुंचकर जांचा। व्यय पर्यवेक्षक हरिहर मिश्रा ने ऊना में जिला प्रशासन से मुलाकात की तथा चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया तथा चुनाव प्रबंधों को लेकर व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर देखा।


उन्होंने चुनाव बूथों का भी दौरा किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों के साथ-साथ लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस बीच व्यय पर्यवेक्षक ने ऊना के पुलिस कंट्रोल रूम एवं चुनाव व्यय नियंत्रण कक्ष का भी दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें