ऊना। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नालियों, सड़कों और झाड़ियों की साफ- सफाई की गई। इसमें महिला मंडल समिति बैहली की महिलाएं भी शामिल रहीं। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. एसएल भारद्वाज ने कहा कि शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।