फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं स्कूल ने जीता विजेता का खिताब

विज्ञापन
योग - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में शनिवार को राज्य स्तरीय योग व्यायाम खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अतुल महाजन ने की। व्यायाम खेलों में डीएवी सुंदरनगर, डीएवी मंडी, डीएवी आलमपुर, डीएवी चंबा, डीएवी घुमारवीं, डीएवी ऊना के 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में डीएवी घुमारवीं ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता। जबकि मेजबान स्कूल उपविजेता रहा। डीएवी आलमपुर की समीक्षा को बेहतरीन खिलाड़ी घोषित किया गया। लड़कों के वर्ग में डीएवी पालमपुर विजेता और डीएवी ऊना उपविजेता रहा। डीएवी पालमपुर के उत्सव कुमार को लड़कों के वर्ग में बेहतरीन खिलाड़ी घोषित किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बांटू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य मोहिंद्र सैणी, डीएवी कांगू के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें