फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने किए 27 करोड़ के लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के स्थापना दिवस पर हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग साढ़े 27 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 25 करोड़ रुपये की लागत से पालकवाह में नवनिर्मित प्रदेश का पहला कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान, टाहलीवाल में दो सामुदायिक भवन, 30 लाख से टाहलीवाल में नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के टाहलीवाल विश्राम गृह का विस्तारीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त उद्योग मंत्री ने पालकवाह में हिमाचल प्रदेश भवन सन्निर्माण एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लगभग साढ़े 12 सौ पात्रों को वाशिंग मशीनें, इंडक्शन चूल्हे, सोलर लैंप और साइकिलें भी वितरित कीं। इसके अलावा उन्होंने कामगारों को लड़कियों की शादी और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए चेक भी प्रदान किए। उद्योग मंत्री ने पालकवाह में 25 करोड़ से निर्मित स्किल डेवलपमेंट सेंटर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

टाहलीवाल में प्रेस क्लब के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश में प्रेस क्लबों की स्थापना तथा सुधार के लिए लगभग ढाई करोड़ की राशि जारी की है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, भवन सन्निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाबा हरदीप सिंह, निदेशक सूचना व जनसंपर्क आरएस नेगी, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, जिप सदस्य सुभद्रा देवी, अशोक ठाकुर, सुरेखा राणा, अवतार सिंह टीटा, मलकियत सिंह, वीरेंद्र मनकोटिया, संदीप अग्निहोत्री, कैप्टन शक्ति चंद, पवन ठाकुर, टाहलीवाल प्रेस क्लब के प्रधान राजीव पाठक, एसके धीमान, अंशुल धीमान, विकास बख्सी, राकेश कौशल, राजवीर कौर, सरदारा सिंह सहित बड़ी संख्या में पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और पंचायत प्रतिनिधि, प्रेस क्लब टाहलीवाल के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें