फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी बाजार में सन्नाटा, कारोबार चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। बाबा राम रहीम प्रकरण का असर चिंतपूर्णी में भी व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के दिन पूरे बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। मात्र इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही मां के दरबार पहुंचे। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यायालय द्वारा बाबा राम रहीम के एक केस का फैसला आने से स्थिति काफी संवेदनशील हो गई है। इसके चलते चिंतपूर्णी में भी श्रद्धालुओं की आमद पर काफी असर पड़ा है। यहां आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब के ही होते हैं। पंजाब में हालात ठीक न होने का असर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर सबसे अधिक पड़ता है। वीरवार से ही श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कटौती दर्ज की जा रही है। स्थानीय दुकानदारों व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पाधा, सुनील पाधा, खूब सिंह अशोक कुमार, दीपू, संजीव रत्न, रजनीश कुमार शम्मी, अर्जुन, राजन, दिलीप, प्रमोद, राजेश, विनोद कालिया, जीवन कालिया आदि ने बताया कि बाबा राम रहीम प्रकरण के चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हालात संवेदनशील होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में व्यापक असर देखने को मिला है। कारोबार मात्र 20 से 30 फीसदी सिमट कर रह गया है। मंदिर अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि दो दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें