फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहखास में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा पुलिस थाना के तहत गांव मोहखास में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहखास निवासी रविंद्र कुमार ने वीरवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित को 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी रोहित और पायलट संतोष कुमार की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। अस्पताल में उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। उधर, एएसपी मदन कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें