फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को सांप ने डसा, एक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। जिला के घंघरूही और मलांगढ़ में सर्पदंश के दो अलग-अलग मामलों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध महिला ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतका की पहचान सुषमा देवी पत्नी जोगिंदर पाल निवासी घंघरूही के रूप में हुई है। जबकि, गंभीर हालत में उपचाराधीन महिला की पहचान रौशनी देवी निवासी मलांगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। जानकारी के अनुसार घंघरूही निवासी सुषमा देवी (42) शनिवार सुबह अपने घर के समीप घास लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच एक सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अंब अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन पीड़िता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी घटना उपमंडल बंगाणा के मलांगड़ में पेश आई, जहां पर 70 वर्षीय वृद्धा को सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक रोशनी देवी पत्नी बंता राम शनिवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। देर रात अचानक ही सांप ने उसे डस लिया। बिगड़ती तबीयत देख परिजन तुरंत वृद्धा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी हालत में सुधार आया है। अंब थाना के प्रभारी मोहन रावत ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि चार जुलाई को गगरेट में राम कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई थी। मृतक बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें