फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत चोआर में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक अंब चोआर निवासी संजीव कुमार (54) ने शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें