फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीए में 812, बीकॉम में 526 और बीएससी में 651 ने लिया दाखिला

Thu, 01 Aug 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम तारीख के बाद ऑनलाइन प्रवेश पाने का पॉर्टल हुआ बंद
विज्ञापन

उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा- पहली अगस्त से नियमित चलेगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर 31 जुलाई तक दाखिले की तारीख का अंतिम दिन था। इसके चलते राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बीए में 812, बीकॉम में 526, बीएससी मेडिकल में 164, बीएससी नॉन मेडिकल में 301, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 186 ने दाखिला लिया।
बीएससी में कुल 651 बच्चों ने विभिन्न संकायों में एडमिशन ली है। इसके अलावा बी-बॉक में 138 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से 31 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश पाने की तारीख बढ़ाई गई थी। इसके चलते विभिन्न संकायों में खाली चल रही सीटों में बच्चों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश पाया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 31 जुलाई को प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से खोला गया पोर्टल 31 जुलाई के बाद बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली अगस्त से महाविद्यालय में विभिन्न संकायों के प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की नियमित तौर से पढ़ाई सुचारू से शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि 31 जुलाई तक कॉलेज में दाखिले पाने की तारीख बढ़ाने से विद्यार्थियों को अवश्य ही राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर कॉलेज में विभिन्न संख्याओं में खाली चल रही सीटों में भी दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें