फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 800 बीघा जमीन समतल, अब उद्योगों के लिए तैयार होंगे प्लॉट

Sun, 19 Jul 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित उत्तर भारत की पहली बल्क ड्रग पार्क (बीडीपी) परियोजना अब कागजों से निकलकर धरातल पर तेजी से आकार लेने लगी है। बल्क ड्रग पार्क परियोजना के क्षेत्र में से 800 बीघा भूमि का समतल कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद उद्योग विभाग ने समतल भूमि पर औद्योगिक प्लॉट विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। औद्योगिक प्लॉट को विकसित करने के साथ-साथ विभाग बीडीपी में सभी मूलभूत सुविधाओं को विकसित करेगा। सितंबर में प्रस्तावित ग्राउंड सेरेमनी से पहले सरकार और संबंधित एजेंसियों ने परियोजना को रफ्तार देते हुए बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों के अनुसार ग्राउंड सेरेमेनी के दौरान बीडीपी में कुछेक कंपनियों को औद्योगिक प्लॉट भी आवंटित किए जाएंगे। इसे लेकर सरकार ने उद्योग विभाग को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। विभाग ने बीडीपी में प्लॉट तैयार करने के साथ साथ उद्योग निर्माण के दौरान सबसे जरूरी सुविधा बिजली पानी और सड़क को विकसित भी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर औद्योगिक प्लॉट तक पानी के पाइप बिछाने के लिए जल शक्ति विभाग को दस दिनों के भीतर डीपीआर तैयार करने को कहा गया है।

12.6 एमवीए क्षमता का एक सब स्टेशन तैयार
बीडीपी में औद्योगिक प्लॉट विकसित होने के बाद उद्योगों को भवन निर्माण कार्य के लिए बिजली मुहैया करवाने को लेकर 12.6 एमवीए क्षमता का एक सब स्टेशन बन कर तैयार हो गया है। गोंदपुर जयचंद में 16 करोड़ रुपये की लागत से सब स्टेशन बना है। इसके अलावा उद्योगों को निर्बाध बिजली मुहैया करवाने के लिए बीडीपी परिसर में ही 20 एमवीए के छह सब स्टेशन बनेंगे। इसमें से 20 एमवीए के एक सब स्टेशन के लिए 28.50 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी मिल चुकी है। प्लॉट तक बिजली मुहैया करवाने के लिए 11 केवीए के आठ फीडर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपी की 800 बीघा भूमि का समतल कार्य पूरा हो चुका है। अब औद्योगिक प्लॉट विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें